वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अलीगढ़ में खुलेआम फायरिंग, बाइक सवार युवक को मारी गोली

गोली लगने से घायल युवक को परिजन अस्पताल ले जाते हुए

अलीगढ़। हरदुआगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। साधु आश्रम क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी यश जैन को बाइक से जाते समय गांव कलाई में अंबेडकर पार्क के सामने गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला आरोपी उसी गांव का रहने वाला यश ठाकुर है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार घायल यश जैन का आपराधिक इतिहास रहा है। किशोरावस्था के दौरान वह और आरोपी यश ठाकुर दबंगई, रंगदारी और जानलेवा हमले जैसी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। पुरानी रंजिश के चलते 19 जनवरी को यश ठाकुर ने यश जैन पर फायरिंग कर दी।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के पीछे के कारणों और आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

Bureau Chief - Ravi saini Aligarh Uttar Pradesh
Author: Bureau Chief - Ravi saini Aligarh Uttar Pradesh

Justice Voice in News एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य ज़मीनी सच्चाई को बिना दबाव और बिना पक्षपात के जनता तक पहुँचाना है। यह मंच उन आवाज़ों को सामने लाने के लिए समर्पित है, जो अक्सर सिस्टम और ताक़त के शोर में दबा दी जाती हैं। यहाँ राजनीति, अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा विश्वास है कि पत्रकारिता का असली काम सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि सवाल पूछना और जवाबदेही तय करना है। पत्रकार: Ravi Saini निष्पक्ष • निर्भीक • ज़मीनी रिपोर्टिंग Justice Voice in News – जहाँ सच बोलता है और न्याय की आवाज़ उठती है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें